वह स्थान मंदिर है, जहाँ पुस्तकों के रूप में मूक, किन्तु ज्ञान की चेतनायुक्त देवता निवास करते हैं। - आचार्य श्रीराम शर्मा
कृपया दायीं तरफ दिए गए 'हमारे प्रशंसक' लिंक पर क्लिक करके 'अपनी हिंदी' के सदस्य बनें और हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान दें। सदस्यता निशुल्क है।
प्रिय पाठकों,
अगर आप हिन्दी कहानियाँ, कवितायेँ अवं अन्य रचनायें
ऑनलाइन पढ़ना चाहतें है तो हमारी सहयोगी वेबसाइट
हिन्दी की बिंदी पर पढ़ सकते है।
इस वेबसाइट पर आप पढ़ सकते है:
हिन्दी की लोकप्रिय कहानियाँ जो अब तक अनुपलब्ध थी
मशहूर विदेशी लेखकों की कहानियों का हिन्दी अनुवाद
मशहूर कवियों की
लोकप्रिय कवितायेँ
विभिन्न हिन्दी लेखकों के संस्मरण
मशहूर हिन्दी - पाकिस्तानी शायरों की गजलें
और भी बहुत कुछ....
पता इस प्रकार है:
http://hindikibindi.tk/
धन्यवाद्।
प्रबंधक
पूरा लेख पढ़ें ...
'तब की बात और थी' में परसाई जी के चुने हुए दिल को गुदगुदाने वाले हास्य व्यंग्य लेख दिए हुए है।
हरिशंकर परसाई (२२ अगस्त, १९२२ - १० अगस्त, १९९५) हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार थे। उनका जन्म जमानी, होशंगाबाद, मध्य प्रदेश में हुआ था। वे
हिंदी के पहले रचनाकार हैं जिन्होंने व्यंग्य को विधा का दर्जा दिलाया और उसे हल्के–फुल्के मनोरंजन की परंपरागत परिधि से उबारकर समाज के व्यापक प्रश्नों से जोड़ा। उनकी व्यंग्य रचनाएँ हमारे मन में गुदगुदी ही पैदा नहीं करतीं बल्कि हमें उन सामाजिक वास्तविकताओं के आमने–सामने खड़ा करती है, जिनसे किसी भी व्यक्ति का अलग रह पाना लगभग असंभव है। लगातार खोखली होती जा रही हमारी सामाजिक और राजनॅतिक व्यवस्था में पिसते मध्यमवर्गीय मन की सच्चाइयों को उन्होंने बहुत ही निकटता से पकड़ा है। सामाजिक पाखंड और रूढ़िवादी जीवन–मूल्यों की खिल्ली उड़ाते हुए उन्होंने सदैव विवेक और विज्ञान–सम्मत दृष्टि को सकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया है। उनकी भाषा–शैली में खास किस्म का अपनापा है, जिससे पाठक यह महसूस करता है कि लेखक उसके सामने ही बैठा है।
अवश्य पढ़े।
डाउनलोड लिंक:
यहाँ क्लिक करें
पूरा लेख पढ़ें ...
संकल्प देवीदयाल चतुर्वेदी का एक प्रसिद्ध उपन्यास है। अवश्य पढ़ें।
किताबघर रेटिंग: ४.४/५
डाउनलोड लिंक:
यहाँ क्लिक करें
पूरा लेख पढ़ें ...

आचार्य चतुरसेन शास्त्री हिन्दी भाषा के एक महान उपन्यासकार थे । इनका अधिकतर लेखन ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित था । इनकी प्रमुख कृतियां सोमनाथ , वयं रक्षाम: और वैशाली की नगर वधू इत्यादि हैं ।
आचार्य चतुरसेन के उपन्यास रोचक एवं दिल को छूने वाले होते है। देवांगना भी एक ऐसा ही उपन्यास है।
आचार्य चतुरसेन शास्त्री का जन्म 26 अगस्त, 1891 को चांदोख ज़िला बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। ऐतिहासिक उपन्यासकार के रूप में इनकी प्रतिष्ठा है। चतुरसेन शास्त्री की यह विशेषता है कि उन्होंने उपन्यासों के अलावा और भी बहुत कुछ लिखा है, कहानियाँ लिखी हैं, जिनकी संख्या प्राय: साढ़े चार सौ है। गद्य-काव्य, धर्म, राजनीति, इतिहास, समाजशास्त्र के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पर भी उन्होंने अधिकारपूर्वक लिखा है।
अनुरोधकर्ता:
विजयवाडा से टी. मुकेश
दिल्ली से अमन कुमार, वरुण और मोहित
डाउनलोड लिंक(Megaupload) :
कृपया यहाँ क्लिक करेंडाउनलोड लिंक :(Multi Mirror)
कृपया यहाँ क्लिक करेंआचार्य जी का एक उपन्यास 'आग और धुआं' हमने पहले अपलोड किया था। उसे भी काफ़ी पसंद किया गया। आप भी चाहे तो उसे इस पते पर डाउनलोड कर सकते है:
यहाँ क्लिक करें
पूरा लेख पढ़ें ...
विश्वासघात गुरुदत्त का एक महान उपन्यास है।
युवावस्था से ही राजनीतिज्ञों से सम्पर्क, क्रान्तिकारियों से समीप का संबंध तथा इतिहास का गहन अध्ययन-इन सब की पृष्ठभूमि पर ‘‘सदा वत्सले मातृभूमे’’ श्रृंखला में चार राजनीतिक अत्यन्त रोमांचकारी एवं लोमहर्षक उपन्यास श्री गुरुदत्त ने हिन्दी जगत् को दिये है-
1.विश्वासघात
2.देश की हत्या
3.दासता के नये रूप
4. सदा वत्सले मातृभूमे !
समाचार पत्र, लेख, नेताओं के वक्तव्यों के आधार पर उपन्यास की रचना की गई है ! उपन्यासों के पात्र राजनीतिक नेता तथा घटनाएं वास्तविक हैं।
अवश्य पढ़ें।
डाउनलोड लिंक:
यहाँ क्लिक करें
पूरा लेख पढ़ें ...

महान लेखक गुरुदत्त का यह एक महान उपन्यास है। अवश्य पढ़ें।
अनुरोधकर्ता:
जींद, हरयाणा से अनिल शर्मा,
जालंधर से कपिल सिंह,
और पीलीबंगा से सरताज सिंह कलेर
डाउनलोड लिंक:
यहाँ क्लिक करें
पूरा लेख पढ़ें ...

उड़ते पत्ते उपन्यास श्री देवीदयाल चतुर्वेदी का ११ वां मौलिक उपन्यास है। इनके उपन्यास काफ़ी रोचक होते है।
अनुरोधकर्ता:
जयपुर से दीपक गोदारा
डाउनलोड लिंक:
यहाँ क्लिक करें
पूरा लेख पढ़ें ...

किताबघर के पाठकों के लिए आज पेश है -
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के दो उपन्यास एक साथ -
इंदिरा और युग्लान्गुरिय । दोनों उपन्यास एक ही फाइल में है।
किमचंद्र चटर्जी की पहचान बांग्ला कवि, उपन्यासकार, लेखक और पत्रकार के रूप में है। उनकी प्रथम प्रकाशित रचना राजमोहन्स वाइफ थी। इसकी रचना अंग्रेजी में की गई थी। उनकी पहली प्रकाशित बांग्ला कृति 'दुर्गेशनंदिनी' मार्च १८६५ में छपी थी। यह एक रूमानी रचना है। उनकी अगली रचना का नाम कपालकुंडला (1866) है। इसे उनकी सबसे अधिक रूमानी रचनाओं में से एक माना जाता है। उन्होंने 1872 में मासिक पत्रिका बंगदर्शन का भी प्रकाशन किया। अपनी इस पत्रिका में उन्होंने विषवृक्ष (1873) उपन्यास का क्रमिक रूप से प्रकाशन किया। कृष्णकांतेर विल में चटर्जी ने अंग्रेजी शासकों पर तीखा व्यंग्य किया है।
डाउनलोड लिंक:
यहाँ क्लिक करें
पूरा लेख पढ़ें ...

बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय बंगला के शीर्षस्थ उपन्यासकार हैं। उनकी लेखनी से बंगाल साहित्य तो समृद्ध हुआ ही है, हिन्दी भी उपकृत हुई है। उनकी लोकप्रियता का यह आलम है कि पिछले डेढ़ सौ सालों से उनके उपन्यास विभिन्न भाषाओं में अनूदित हो रहे हैं और कई-कई संस्करण प्रकाशित हो रहे हैं। उनके उपन्यासों में नारी की अन्तर्वेदना व उसकी शक्तिमत्ता बेहद प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त हुई है। उनके उपन्यासों में नारी की गरिमा को नयी पहचान मिली है और भारतीय इतिहास को समझने की नयी दृष्टि।
वे ऐतिहासिक उपन्यास लिखने में सिद्धहस्त थे। वे भारत के एलेक्जेंडर ड्यूमा माने जाते हैं।
यह उपन्यास बंकिम चंद्र का एक प्रसिद्ध रोमांटिक उपन्यास है।
उपन्यास का एक अंश : मुझे कुलटा जो बता रहे हो सब झूठ है। हृषिकेश क्रोधित होकर बोले, ‘‘पापिनी ! मेरे अन्न से पेट पालती है और मुझे ही दुर्वचन सुनाती है। जा, मेरे घर से इसी समय निकल जा, माधवाचार्य की खुशी की खातिर मैं अपने घर में काली नागिन नहीं पाल सकता हूं।’’
मृणालिनी बोली, ‘‘तुम्हारी आज्ञा के अनुसार ही तुम कल सवेरे मेरा मुंह नहीं देख पाओगे।
डाउनलोड लिंक:
यहाँ क्लिक करें
पूरा लेख पढ़ें ...

गाँव - उपन्यास (मुल्कराज आनंद)
मुल्कराज आनंद देश-विदेश में प्रसिद्ध उपन्यासकार है। वे अंग्रेजी में लिखते है। 'The Village' उनका बहुचर्चित उपन्यास है। उसी का हिन्दी अनुवाद यहाँ प्रस्तुत किया गया है।
इसके लिए अनुरोध किया था:
रायपुर से अमित सिन्हा ने
तथा मुंबई से आशीष पाटिल ने ।
आप दोनों को बधाई।
डाउनलोड लिंक:
यहाँ क्लिक करें
पूरा लेख पढ़ें ...
ये उपन्यास बंकिम चंद्र का दूसरा प्रकाशित उपन्यास था।जब एक बड़े जमींदार के लड़के ने एक तांत्रिक की लड़की से प्रेम विवाह किया तो समाज में एक तूफ़ान उठ खड़ा हुआ। दुनिया से दूर रहकर जंगल में पली और बड़ी हुई वो लड़की क्या समाज में अपनी जगह बना सकी ? पढिये मन को झकझोर देने वाला ये उपन्यास जिसने बंकिम चंद्र को रातों-रात प्रसिद्ध कर दिया.
इस उपन्यास के लिए अनुरोध किया था:
अजमेर, राजस्थान से से इश्तियाक अहमद ने।
लुधियाना से अनिल गुप्ता ने ।
लखनऊ से संतोष शर्मा ने।
और टोरंटो(कनाडा) से परमजीत सिंह ने।
आप सभी को बधाई।
डाउनलोड लिंक:
यहाँ क्लिक करेंपासवर्ड:
hindilove
पूरा लेख पढ़ें ...

दुर्गेश-नंदिनी बंकिम चंद्र का एक रोमांटिक उपन्यास है। यह उनकी पहली प्रकाशित रचना भी मानी जाती है।
यह उपन्यास काफी प्रसिद्ध हुआ था।
प्रस्तुत है इस उपन्यास के कुछ अंश : बंगला सन् 997 की गर्मी के अन्त में एक दिन एक घुड़सवार पुरुष विष्णुपुर से मान्दारण की राह में अकेले जा रहा था। सूर्य को अस्ताचलगामी देख सवार ने तीव्रता से घोड़ा बढ़ाया, क्योंकि सामने ही बहुत बड़ा मैदान था न जाने कब सन्ध्या समय प्रबल आँधी पानी आरम्भ हो तो उस मैदान में निराश्रय को बहुत कुछ कष्ट हो सकता था। मैदान पार करते-करते सूर्यास्त हो गया; धीरे-धीरे सान्ध्य आकाश में नील नीरदमाला घिरने लगी। शाम ही से ऐसी गहरी अँधियारी छा गई कि घोड़े को आगे बढ़ाना कठिन हो गया। यात्री केवल बिजली की चमक पर किसी तरह राह चलने लगा।
थोड़ी ही देर में हाहाकार करती हुई आँधी चली और साथ ही साथ प्रबल वृष्टि भी होने लगी। घुड़सवार को अपनी राह चलने में कुछ भी स्थिरता न मिली। घोड़े की लगाम ढीली करके वह आप ही आप चलने लगा। इसी प्रकार कुछ दूर चलने पर सहसा घोड़े के पैर में किसी कड़ी वस्तु की ठोकर लगी। उसी समय एक बार बिजली चमकने पर सवार ने चकित होकर देखा कि सामने ही कोई बहुत बड़ी श्वेत वस्तु पड़ी है। उस श्वेत ढेक को कोई झोपड़ी समझसवार उछलकर जमीन पर उतर पड़ा। उतरते ही सवार ने देखाकि पत्थर की बनी सीढ़ियों से घोड़े को ठोकर लगी है, इसलिए पास ही कोई आश्रय स्थान समझकर उसने घोड़े को छोड़ दिया; स्वयं अन्धकार की वजह से सावधानी से सीढ़ियाँ तय करने लगा।
बिजली की चमक से मालूम हुआ कि सामने ही कोई अट्टालिका और एक देव मन्दिर है। कौशल से मन्दिर के छोटे द्वार पर पहुँचकर उसने देखा कि द्वार बन्द है; हाथ फेरने से जान पड़ा किद्वार बाहर की ओर से बन्द नहीं है। एक सुनसान मैदान में बने मन्दिर में इस समय किसने भीतर से द्वार बन्द कर लिया है, इस चिन्ता से यात्री कुछ विस्मित और कौतूहलाविष्ट हुआ। सिर पर प्रबल वेग से पानी पड़ रया था; इसलिए देवालय में कोई है, यह समझकर पथिक बार-बार द्वार खटखटाने लगा, किन्तु कोई भी दरवाजा खोलने न आया। इच्छा हुई कि लात मारकर दरवाजा खोल लें; किन्तु देवालय का अपमान होने की वजह से पथिक ने वैसा नहीं किया।
फिर भी वह द्वार पर जितनी जोर से हाथ पटक रहा था, उसे लकड़ी का द्वार अधिक देर तक बर्दाश्त न कर सका शीघ्र ही बाधा दूर हुई। द्वार खुल जाने पर युवक ने जैसे ही मन्दिर में प्रवेश किया; वैसे ही मन्दिर के भीतर से धीमी चीख की ध्वनि उसके कानों में सुनाई दी, और उस समय खुले मन्दिर की राह से तेज हवा आने से वहाँ जो टिमटिमाता चिराग जल रहा था, वह भी बुझ गया। युवक को कुछ भी दिखाई न दिया कि मन्दिर में कौन मनुष्य है, या देवमूर्ति ही कैसी है। अपनी ऐसी हालत देख निर्भीक युवक ने सिर्फ थोड़ा मुस्कराकर पहले भक्ति के आवेश में मन्दिर की अदृश्य मूर्ति की ओर प्रणाम किया, फिर उठकर अन्धकार में आवाज दी-मन्दिर में कौन है ?’’
किसी ने भी सवाल का जवाब न दिया, किन्तु कानों में जेवरों की झनकार की ध्वनि सुनाई दी। तब पथिक ने अधिक न कुछ कहकर वृष्टि धारा और हवा के आने की राह को बन्द किया और टूटी हुई अर्गला के बदले अपने शरीर को द्वार से लगाकर फिर कहा-‘‘मन्दिर में चाहे कोई भी हो, सुनो मैं द्वार पर सशस्त्र बैठा हूँ। मेरे विश्राम में विघ्न डालने वाला कोई पुरुष होगा तो उसे फल भोगना पडेगा; यदि स्त्री हो तो निश्चित होकर सो रहो। राजपूत के हाथ में तलवार और ढाल होने से तुम लोगों के पैर में कुश का अंकुर भी न लगेगा।’’
आप कौन हैं ?’’ स्त्री के स्वर ! में किसी ने यह प्रश्न किया।
प्रश्न सुनकर विस्मय के साथ पथिक ने कहा-स्वर से जान पड़ता है कि यह प्रश्न किसी सुन्दरी ने किया है। मेरे परिचय से आपको क्या ?’’
मन्दिर के भीतर से आवाज आई-हम लोग बहुत डर गई है।’’
युवक ने कहा-‘‘मैं चाहे जो होऊँ, मुझमें आप लोगों को अपना परिचय देने की शक्ति नहीं, किन्तु मेरे उपस्थित रहते अबलाओं के लिए किसी प्रकार के विध्न की आशंका नहीं है।’
रमणी ने जवाब दिया-‘‘आपकी बात सुनकर मुझे कुछ साहस हुआ, नहीं तो अब तक हम सब भय से अधमरी हो रही थीं। अब तक मेरी सहचरी आधी बेहोश है। हम सब सन्ध्या समय इन शैलेश्वर शिव की पूजा के लिए आई थी। इसके बाद आँधी-पानी आने पर हम लोगों के वाहक दास दासी हमें छोड़कर कहाँ चले गये, कुछ पता नहीं।’’
युवक ने कहा-चिन्ता न करिये, विश्राम कीजिए। कल सबेरे मैं आप लोगों को घर पहुँचा दूँगा।’’
रमणी ने कहा-‘‘शैलेश्वर आपका मंगल करें।’’
आधी रात को आँधी-पानी समाप्त होने पर युवक ने कहा-‘‘आप लोग यहाँ कुछ देर तक साहस कर ठहरें। मैं एक दीपक लाने के लिए पास के गाँव में जाता हूँ।’’
यह सुनकर जो स्त्री बात कर रही थी, उसने कहा-‘‘महाशय, गाँव तक जाने की जरूरत नहीं। इस मन्दिर का रक्षक एक नौकर समीप ही कहीं रहता है। चाँदनी निकल आई है, मन्दिर के बाहर ही आपको उसकी झोपड़ी दिखाई देगी। वह आदमी अकेला मैदान में रहता है, इसलिए वह घर में सदा आग जलाने की सामग्री रखता है।’’
युवक ने मन्दिर के बाहर आकर चाँदनी में मन्दिर रक्षक का घर देखा। उसने घर के द्वार पर जाकर उसे जगाया। मन्दिर रक्षक भयभीत हो, पहले द्वार न खोल एक ओर से झांककर देखने लगा। अच्छी तरह देखने पर उसे पथिक युवक में डाकू होने का कोई लक्षण दिखाई न दिया। विशेषतः उनके कहे अनुसार स्वर्णमुद्रा पाने का लोभ छोड़ना उसके लिए कष्टसाध्य हो गया। सात- पाँच का विचार कर मन्दिर रक्षक ने द्वार खोल प्रदीप जला दिया।
पथिक ने प्रदीप लाकर देखा कि मन्दिर में संगममर की शिवमूर्ति स्थापित है। उस मूर्ति के पिछले हिस्से में केवल दो स्त्रियाँ हैं। इनमें जो नवीना थी, वह प्रदीप देखते ही माथे का घूँघट खींच नीची निगाह कर बैठी, किन्तु उसके कपड़ों के भीतर से हीरा- जड़ा जूड़ा और विचित्र कारीगरी से बनी पोशाक और उस पर रत्नों के आभूषण की परिपाटी देख पथिक समझ गया कि यह नवीना किसी हीन वंश में उत्पन्न नहीं। दूसरी स्त्री के पहनावे में उसने कुछ कमी देख पथिक ने समझ लिया कि यह नवीना की सहचारिणी दासी होगी; फिर भी दासियों की अपेक्षा सम्पन्न है-उम्र पैंतीस वर्ष होगी।
सहज ही युवा पुरुष समझ गया कि उम्र में जो अधिक है, उसी के साथ इनकी बातचीत हो रही थी। उसने विस्मयपूर्वक यह भी देखाकि इन दोनों में किसी का भी पहनावा इस देशकी स्त्रियों जैसा नहीं, दोनों ही पश्चिम देशीय अर्थात् हिन्दुस्तानी औरतों जैसा कपडा पहने हैं। युवक मन्दिर के भीतर उपयुक्त स्थान में प्रदीप रख रमणियों के सामने खडा हो गया। तब उसके शरीर पर दीप की रोशनी पड़ने से रमणियों ने देखा कि पथिक उम्र में पचीस वर्ष से अधिक न होगा।
शरीर इतना लम्बा कि इतनी लम्बाई अशोभा का कारण होती, किन्तु युवक की छाती की चौड़ाई और सर्वाग के भरपूर भराव से वह लम्बाई शोभा सम्पन्न हो गई है। वर्षा से उत्पन्न नई दूब के समान अथवा उससे भी अधिक कान्ति थी; वसन्त प्रसूत नवीन पत्तों के समान वर्ण पर राजपूतों का पहनावा शोभा दे रहा था; कमर के कटिबन्ध में म्यान सहित तलवार और लम्बे हाथों में लम्बा शूल था; माथे पर साफा, उसपर हीरे का एक टुकड़ा, कान में मोतियों सहित कुण्डल गले में रत्नो का हार था।
एक-दूसरे को देख दोनों ही परस्पर परिचय जानने के लिए विशेष व्यग्र हुए किन्तु कोई भी परिचय पूछने की अभद्रता न कर सका।
डाउनलोड लिंक:
यहाँ क्लिक करेंपासवर्ड:
hindilove
पूरा लेख पढ़ें ...


पेश है आप सभी के लिए तसलीमा नसरीन का उपन्यास:
लज्जा । १९९३ में लिखा गया यह उपन्यास कई देशो में प्रतिबंधित है।
‘लज्जा’ बांग्लादेश की बहुचर्चित लेखिका तसलीमा नसरीन का पाँचवाँ उपन्यास है।
इस उपन्यास ने न केवल बांग्लादेश में हलचल मचा दी है, बल्कि भारत में भी व्यापक उत्ताप की सृष्टि की है। यही वह उत्तेजक कृति है, जिसके लिए लेखिका को बांग्लादेश की कट्टरवादी साम्प्रदायिक ताकतों से सजा-ए-मौत की घोषणा की है। दिलचस्प यही है की सीमा के इस पार की साम्प्रादयिक ताकतों ने इसे ही सिर माथे लगाया। कारण ? क्योंकि यह उपन्यास बहुत ही शक्तिशाली ढंग से बांग्लादेश की हिन्दू विरोधी साम्प्रदायिकता पर प्रहार करता है और उस नरक का अत्यन्त मार्मिक चित्रण करता है जो एक लंबे अरसे से बांग्लादेशी हिन्दुओं की नियति बन चुका है। हमारे देश की हिन्दूवादी शक्तियों ने ‘लज्जा’ को मुस्लिम आक्रमकता के प्रमाण के रूप में पेश करना चाहा है, लेकिन वस्तुतः ‘लज्जा’ दुधारी तलवार है।
यह मुस्लिम साम्प्रदायिकता पर जितनी तल्खी से आक्रमण करता है, उतनी ही तीव्रता से हिन्दू साम्प्रदायिकता की परतें भी उघाड़ता है। वस्तुतः यह पुस्तक साम्प्रदायिकता मात्र के विरुद्ध है और यही उसकी खूबसूरती है।
यह एक नये ढंग का उपन्यास है। कथा के साथ रिपोर्ताज और टिप्पणी का सिलसिला भी चलता रहता है। इसलिए यह हमें सिर्फ भिगोता नहीं, सोचने विचारने की पर्याप्त सामग्री भी मुहैया करता है।
कहानी और तथ्य उपन्यास में भी उसी तरह घुले-मिले हुए हैं, जिस तरह कल्पना और यथार्थ जीवन में। आशा है, तसलीमा की यह विचारोत्तेजक कृति हिन्दी पाठक को न केवल एक नयी भूमि परिचित कराएगी, बल्कि उसे एक नया विचार संस्कार भी देगी।
तसलीमा नसरीन एक बांग्लादेशी लेखिका हैं जो नारीवाद से संबंधित विषयों पर अपनी प्रगतिशील विचारों के लिये चर्चित और विवादित रही हैं। बांग्लादेश में उनपर जारी फ़तवे की वजह से आजकल वे कोलकाता में निर्वासन की ज़िंदगी बिता रही हैं। हालांकि कोलकाता में विरोध के बाद उन्हें कुछ समय के लिये दिल्ली और उसके बाद फिर स्वीडन में भी समय बिताना पड़ा है लेकिन इसके बाद जनवरी २०१० में वे भारत लौट आईं।
उन्होंने भारत में स्थाई नागरिकता के लिये आवेदन किया है लेकिन भारत सरकार की ओर से उस पर अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
स्त्री के स्वाभिमान और अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए तसलीमा नसरीन ने बहुत कुछ खोया। अपना भरापूरा परिवार, दाम्पत्य, नौकरी सब दांव पर लगा दिया। उसकी पराकाष्ठा थी देश निकाला।
डाउनलोड लिंक(Megaupload) :
कृपया यहाँ क्लिक करें
डाउनलोड लिंक (Multi-Mirror) :
कृपया यहाँ क्लिक करें
पूरा लेख पढ़ें ...

राही मासूम राजा हिन्दी के जाने माने साहित्यकार है। उन्होंने बहुतसे उपन्यास और फिल्मों की पटकथाएं लिखी है। उनका एक चर्चित टीवी धारावाहिक 'नीम का पेड़' तो आपने देखा ही होगा।
आधा गाँव उनका एक चर्चित उपन्यास है।
राही मासूम रज़ा का बहुचर्चित उपन्यास “आधा गांव” १९६६ में प्रकाशित हुआ जिससे राही का नाम उच्चकोटि के उपन्यासकारों में लिया जाने लगा। यह उपन्यास उत्तर प्रदेश के एक नगर गाजीपुर से लगभग ग्यारह मील दूर बसे गांव गंगोली के शिक्षा समाज की कहानी कहता है। राही नें स्वयं अपने इस उपन्यास का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा है कि “वह उपन्यास वास्तव में मेरा एक सफर था। मैं गाजीपुर की तलाश में निकला हूं लेकिन पहले मैं अपनी गंगोली में ठहरूंगा। अगर गंगोली की हकीकत पकड़ में आ गयी तो मैं गाजीपुर का एपिक लिखने का साहस करूंगा”।
डाउनलोड लिंक:
यहाँ क्लिक करेंपासवर्ड:
hindilove
पूरा लेख पढ़ें ...

आचार्य चतुरसेन शास्त्री हिन्दी भाषा के एक महान उपन्यासकार थे । इनका अधिकतर लेखन ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित था । इनकी प्रमुख कृतियां सोमनाथ , वयं रक्षाम: और वैशाली की नगर वधू इत्यादि हैं ।
प्रस्तुत उपन्यास भी एक बहुत प्रसिद्ध
उपन्यास है । एक बार अवश्य पढ़े।
आचार्य चतुरसेन शास्त्री का जन्म 26 अगस्त, 1891 को चांदोख ज़िला बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। ऐतिहासिक उपन्यासकार के रूप में इनकी प्रतिष्ठा है। चतुरसेन शास्त्री की यह विशेषता है कि उन्होंने उपन्यासों के अलावा और भी बहुत कुछ लिखा है, कहानियाँ लिखी हैं, जिनकी संख्या प्राय: साढ़े चार सौ है। गद्य-काव्य, धर्म, राजनीति, इतिहास, समाजशास्त्र के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पर भी उन्होंने अधिकारपूर्वक लिखा है।
उनके अन्य प्रसिद्ध उपन्यास है:वैशाली की नगरवधू
गोली
सोना और ख़ून
धर्मपुत्र आदि
डाउनलोड लिंक(Megaupload) :
कृपया यहाँ क्लिक करेंडाउनलोड लिंक :(Multi Mirror)
कृपया यहाँ क्लिक करें.
पूरा लेख पढ़ें ...

यशपाल हिन्दी साहित्य में एक जाना पहचाना नाम है। वे स्वतंत्रता सेनानी रहे। बहुत साल जेल में गुजारे . उनकी शादी भी जेल में हुई। शायद यह भारत की पहली शादी थी जो जेल में
हुई। जेल में ही उन्होंने अपना बहुत सा साहित्य रचा। जेल से बाहर आकर उन्होंने 'विप्लाव' पत्रिका शुरू की।
यशपाल (३ दिसंबर १९०३ - २६ दिसंबर १९७६) का नाम आधुनिक हिन्दी साहित्य के कथाकारों में प्रमुख है। ये एक साथ ही क्रांतिकारी एवं लेखक दोनों रूपों में जाने जाते है। प्रेमचंद के बाद हिन्दी के सुप्रसिद्ध प्रगतिशील कथाकारों में इनका नाम लिया जाता है। अपने विद्यार्थी जीवन से ही यशपाल क्रांतिकारी आन्दोलन से जुड़े, इसके परिणामस्वरुप लम्बी फरारी और जेल में व्यतीत करना पड़ा । इसके बाद इन्होने साहित्य को अपना जीवन बनाया, जो काम कभी इन्होने बंदूक के माध्यम से किया था, अब वही काम इन्होने बुलेटिन के माध्यम से जनजागरण का काम शुरु किया। यश पाल को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९७० में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
१२ घंटे उनका एक यादगार उपन्यास है।
डाउनलोड लिंक(Megaupload) :
कृपया यहाँ क्लिक करें
डाउनलोड लिंक (Multi-Mirror) :
कृपया यहाँ क्लिक करें
Download 12 Ghante novel By Yashpal on www.apnihindi.com
पूरा लेख पढ़ें ...